{"_id":"6a515ae726923f48490e029b","slug":"two-arrested-with-six-sacks-of-urea-loaded-on-an-auto-rickshaw-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180946-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो रिक्शा पर लदी छह बोरी यूरिया के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो रिक्शा पर लदी छह बोरी यूरिया के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
परसामलिक। परसामलिक थाना पुलिस ने शुक्रवार को डगरपुरवा गांव के पास चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा से अवैध यूरिया खाद बरामद की। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक पुलिस टीम डगरपुरवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नौतनवा की तरफ से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
पुलिस ने जब ऑटो की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से लदी छह बोरी यूरिया खाद पाई गईं। वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति इस खाद के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या खरीद की रसीद पेश नहीं कर सके। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर खाद व ऑटो को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बरामद ऑटो, छह बोरी यूरिया खाद और दोनों अभियुक्तों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।