फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested with 10 lakh Indian rupees

Maharajganj News: 10 लाख भारतीय रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Feb 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 10 lakh Indian rupees
ठूठीबारी। सीमा क्षेत्र से भारतीय रुपये नेपाल ले जाते समय लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार दो लोग भारतीय रुपये लेकर लक्ष्मीपुर खुर्द के रास्ते नेपाल जाने वाले हैं। इस पर पुलिस जांच करने लगी। इस दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते दिखे। संदिग्ध होने पर पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो 10 लाख भारतीय रकम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार बनिया निवासी प्रतापपुर बड़ा नंबर चार बर्दघाट थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल, दूसरे युवक की पहचान आकाश चौहान ग्राम प्रतापपुर वड़ा नंबर 4 हरखपुरा थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, 10 लाख भारतीय करेंसी के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed