{"_id":"64c8033ec520ed40c209c374","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-by-changing-atm-card-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3041-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आसपास के जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाने की पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आसपास के जिलों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे। लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड लेने के बाद बदल देते थे।
रजौडा गांव की रहने वाली ममता देवी ने तहरीर में बताया कि उनके खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से एटीएमम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की गई। पनियरा थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस की जांच के दौरान पनियरा तिराहा दुर्गा मंदिर पर बोलेरो रोका गया तो गाड़ी चला रहा व बैठा व्यक्ति हड़बड़ा कर गाड़ी का फाटक खोलकर भागना चाहा, लेकिन करमहिया नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम उग्रसेन चौरसिया निवासी कस्बा संग्रामपुर तेकवार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर और दूसरे ने राहुल राजभर ग्राम बरडाड थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती बताया। दोनों ने भागने का कारण बताया कि हम लोग एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसा निकालते थे। जामा तलाशी लेने पर एटीएम व अन्य ठगी के समान मिले। दोनों ने बताया कि सोनौली, कोल्हुई, फरेंदा, महराजगंज, निचलौल व कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर में भी धोखाधड़ी की थी। थानाध्यक्ष पनियरा देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।