{"_id":"5ccf349dbdec2207554175e6","slug":"trouble-grew-by-sunshine-and-hot-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप और गर्म हवा से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप और गर्म हवा से बढ़ी परेशानी
Mon, 06 May 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 06 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
धूप और गर्म हवा से बढ़ी परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रचंड धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षी भी सूरज की तपिश से झुलस रहे हैं। रविवार को सुबह के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ता गया। पूरे दिन लोग तेज धूप, गर्मी व गर्म हवा से परेशान रहे। ऐसे में डाक्टरों द्वारा लोगों को खूब पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
सुबह के समय हवा चलने से लोगों को बढ़ते तापमान से कुछ राहत रही। लेकिन दिन में 11 बजे के बाद हवा कम होते ही सूरज की किरणें तेज गर्मी देने लगी। दिन का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से चौक चौराहा व गली, मोहल्लों की सड़कें खाली नजर आईं। चिलचिलाती धूप व लू ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। तेज धूप व गर्म हवा के कारण लोग घर से बाहर निकलने से कतराते रहे। जरूरी कार्य से सड़क पर निकलने वाले लोग धूप व हवाओं से बचने के लिए शरीर व चेहरे को ढंक कर ही जा रहे थे। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन मिश्रा ने लोगों को सुझाव दिया कि बच्चों को धूप से बचाएं और खूब पानी पिलाएं। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।