{"_id":"57e57e994f1c1b9275a82624","slug":"treaty-to-pak-is-dengerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से समझौता खतरनाक: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक से समझौता खतरनाक: योगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चौक में हियुवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ ।
- फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार। गोरखपुर सदर के सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई भी समझौता खतरे से खाली नहीं है। उड़ी की घटना इसका उदाहरण है। आदित्यनाथ शुक्रवार को चौक स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि भारत ही नहीं पूरा विश्व आतंकवाद से पीड़ित है। अब हम चुप नहीं बैठेंगे। आतंकवाद ही नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान को ध्वस्त करके देश में अमन और शांति लाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान योगी को सुनने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नवाज शरीफ की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली।
बाजार से मस्जिद और थाना होते हुए गांव के रास्ते ठेकी चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया।इस दौरान समाज सेवी दिव्येंदु तिवारी, तबारक अली, सोहराब अली सूरज सिंह, पंकज जायसवाल, अमित जायसवाल, अमरजीत, हरिद्वार, संजय, दुर्गेश, कमलेश, ओमप्रकाश, भारद्वाज, सुहेल खान आदि मौजूद थे।