{"_id":"5c9bc991bdec224e4c203592","slug":"traveling-from-the-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली कलश यात्रा
Thu, 28 Mar 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली कलश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/लेहड़ा बाजार। शहर के आजाद नगर मोहल्ले में श्री रूद्र महायज्ञ की कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर जल भरने त्रिमुहानी घाट पहुंचे। वहां से जल लेकर आने के बाद कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।
कलश यात्रा के दौरान शहर में थोड़ी देर के लिए आवागमन में लोगों को दिक्कतें हुई। बृजमनगंज क्षेत्र में ग्रामसभा फुलमनहा के हनुमान चौराहे पर बुधवार को श्री शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। कलश यात्रा का शुभारंभ फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से निकल कर जहलीपुर, रत्तूपुर, सुखरामपुर, दानपुर, बृजमनगंज कस्बे में पहुंची। बृजमनगंज से शाहाबाद, कलवारगढ़, शीतलपुर, पृथ्वीपालगढ़ होते बानहा घाट पर पहुंची। जहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर वापस पहुंचे। कलश यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, अमित पासवान, अशोक कुमार पटवा, हरिश्चंद्र सोनकर, विनोद जायसवाल, सिद्धेश्वर चौरसिया, राजेश्वर, महेश यादव, प्रहलाद चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, राजकिशोर, अनिल मिश्रा, बृजेश सहानी, सुदामा, अंगद, हरिराम आदि शामिल रहे।