{"_id":"63e69b4b8cae63539404d2bd","slug":"transfer-of-chief-farmasist-maharajganj-news-c-7-1-49780-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: चीफ फार्मासिस्ट का तबादला, डॉक्टर समेत एक फार्मासिस्ट पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: चीफ फार्मासिस्ट का तबादला, डॉक्टर समेत एक फार्मासिस्ट पर होगी कार्रवाई
Sat, 11 Feb 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
तीन अप्रैल 2022 को पनियरा के एक अस्पताल में मिली थी सरकारी दवा एवं इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा कस्बे में तीन अप्रैल 2022 को एक निजी अस्पताल में मिली सरकारी दवा के मामले में जांच-पड़ताल के बाद अब कार्रवाई के लिए संस्तुति हुई है। आयुक्त गोरखपुर मंडल ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। शासन ने कार्रवाई के लिए संस्तुति दी है। चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र को कुशीनगर के लिए शुक्रवार को रिलीव कर दिया गया। वहीं, एक डॉक्टर एवं एक फार्मासिस्ट पर कार्रवाई सोमवार को होगी।
मामला यह है कि पनियरा कस्बे में तीन अप्रैल 2022 को नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने एक अस्पताल में छापा डाला था। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां बरामद हुईं थीं। निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर की दवाओं की जांच की गई तो वहां पर करीब चार बोरी व दो गत्ताें में सरकारी दवा बरामद हुई थी।
प्रकरण की जांच हुई तो चीफ फार्मासिस्ट, पीएचसी पनियरा के डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट की भूमिका संदिग्ध मिली। इस पर कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त ने शासन को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में जिला स्तर पर प्राप्त औषधि एवं इन्जेक्शन, विभिन्न सामुदायिक केंद्रों को वितरित औषधि, इन्जेक्शन, वितरित औषधि की जांच के लिए मंडल स्तर से टीम गठित करने का उल्लेख किया गया है।
चीफ फर्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार सिंह को दूसरे जनपद में स्थानान्तरित करने, डॉ. अहसान अंसारी, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पनियरा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने, सुशील कुमार उपाध्याय, तत्कालीन फार्मासिस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पनियरा को निलंबित करने की संस्तुति करने का जिक्र पत्र में है। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने चीफ फार्मासिस्ट को कुशीनगर स्थानानंतरिक करने का पत्र जारी किया है।
कोट
चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार सिंह को रिलीव कर दिया गया है। पीएचसी के डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई सोमवार तक की जाएगी। इन कर्मियों द्वारा इस तरह की अनियमितता करने की जानकारी नहीं थी।
-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
कोट
गड़बड़ी की जानकारी होते ही टीम गठित कर जांच कराई गई। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया था। मामले में जो भी कसूरवार है, उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी