फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Train operations stopped, people are travelling by paying higher fares

Maharajganj News: ट्रेनों का संचालन बंद, ज्यादा किराया देकर कर रहे यात्रा

Thu, 17 Apr 2025 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Apr 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Train operations stopped, people are travelling by paying higher fares
सिसवा बाजार। गोरखपुर जक्शन, कुसम्ही और छावनी में तीसरी लाइन विस्तारीकरण में गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद है। इसके चलते अधिक किराया देकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोग टेंपों, टैक्सी एवं बस से सफर कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, बंग्लौर, पंजाब समेत अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को मुश्किल अधिक हो रही है। सिसवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए सबसे सस्ता यात्रा करने का साधन ट्रेन है। इन दिनों चार मई तक गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर पैसेंजर व एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को समस्या हो रही है। टैक्सी से अधिक किराया देकर गोरखपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चैनपुर निवासी अवधेश का कहना है कि काम के सिलसिले में गोरखपुर सहित कई स्थानों पर यात्रा करनी पड़ती है। ट्रेनों को बंद होने से प्राइवेट साधनों से करने पर जेब पर भार पड़ने लगा है। गाड़ी बुक कर जाने में दो से ढाई हजार खर्च करना पड़ रहा है। सिसवा कस्बे राकेश ने बताया कि कैटरिंग का काम करता हूं। मजदूरों को ट्रेनों से कई कार्यस्थल पर भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें बंद होने से बस से भेजने पर अधिक रकम देना पड़ रहा है। कपड़ा व्यवसायी महेंद्र का कहना है कि ट्रेनों का संचालन बार-बार बंद होने से व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है। छोटे स्टेशनों के व्यापारी सिसवा में खरीदारी करने आते हैं। गाड़ी बंद होने से नहीं आ रहे हैं। गेरमा निवासी मुबारक ने बताया कि ट्रेन बंद होने से विशेष कर सवारी गाड़ियों के बंद होने से आसपास के शहरों में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को दिक्कत हो रही है। सिसवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि रेल मार्गों पर कार्य चलने से ट्रेने बंद हैं। जल्द गाड़ियां सुचारु रूप से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed