{"_id":"62bdf6f507f01f03b3240fa2","slug":"traial-on-2-july-in-stadiam-maharajganj-news-gkp442205428","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कल
विज्ञापन

महराजगंज। सात से 10 जुलाई तक मुजफ्फर नगर में आयोजित होने वाले जूनियर वर्ग की बालिकाओं की राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दो जुलाई को अपराह्न तीन बजे से खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल स्टेडियम में होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी तीन को मंडलीय ट्रायल में भी हिस्सा लेंगे।
जूनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को बाक्सिंग में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन स्तर से पहल किया जा रहा है। जिसके तहत मुजफ्फर नगर में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभागिता कराने पर जोर है। जिले में भी बाक्सिंग से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास किया जा रहा है। दो जुलाई को अधिक से अधिक खिलाड़ियों की ट्रायल में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के लिए स्कूली खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं का जन्म एक जनवरी 2006 के बाद एवं 31 दिसंबर 2007 के पूर्व होना चाहिए। सभी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार अथवा जन्म प्रमाण पत्र दिखाना होगा। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय ट्रायल में अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करें। विद्यालयों के जिम्मेदार भी उन्हें जागरूक कर उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं।