फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic Police Tips to Avoid Accident

दुर्घटना से बचने को ट्रैफिक पुलिस ने दिए टिप्स

Thu, 02 Nov 2017 12:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 02 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic Police Tips to Avoid Accident
दुर्घटना से बचने को ट्रैफिक पुलिस ने दिए टिप्स - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों को नगर के सक्सेना चौक पर यातायात पुलिस की तरफ से बुधवार को जरूरी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनना जरूरी है। वहीं निर्धारित गति में वाहन चलाने के फायदे भी बताए गए। इस दौरान लोगों को अन्य जरूरी जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी संजय कुमार शाही ने लोगों को आगाह किया कि वाहन चलाने के दौरान शराब का सेवन न करें। बाइक चालक विशेष रूप से हेलमेट पहनें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। अभिभावकों को चाहिए किशोरों को वाहन चलाने के लिए न दें। सवारी सवारी गाड़ी में मानक के अनुसार ही सवारी बैठाने की बात उन्होंने कही। उनका कहना था कि ओवरलोड वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सवारी वाहनों में परमिट एवं फिटनेश आदि संबंधी औपचारिकताएं पूरी होनी चाहिए। वाहनों पर अनधिकृत रूप से लाल, नीली बत्ती का उपयोग नहीं होना चाहिए। सायरन व हूटर का प्रयोग भी नहीं किया जाना चाहिए। तेज गति से गाड़ी चलाने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा उन्होंने अन्य जरूरी जानकारी भी वाहन चालकों को दी।
विज्ञापन


इस दौरान यातायात पुलिस के लोगों ने सक्सेना चौक से होकर आने जाने वाले प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने की कोशिश की गई। यातायात पुलिस ने सभी को सचेत किया कि वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें और न ही ईयर फोन लगाएं। इससे दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है। सुरक्षित सफर के लिए अन्य जरूरी सुझाव भी दिए गए। इस दौरान यातायात पुलिस के अखिलेश यादव, शिवराज यादव, रविन्द्र कुमार, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed