फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders protested against the electricity corporation

Maharajganj News: बिजली निगम के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the electricity corporation
महराजगंज। संयुक्त व्यापारी मोर्चा की बैठक रविवार संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में हुई। जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय की बैठक ने बिजली निगम की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने की रूपरेखा तय की। व्यापारियों ने विभाग के द्वेषपूर्ण रवैये की निंदा की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मोर्चा संयोजक ने कहा कि संगठन के सदस्य मनोज वर्मा के प्रतिष्ठान पर बिजली विभाग के जेई आलोक कुमार 10-15 कर्मियों के साथ 27 नवंबर को गए और इलेक्ट्रिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगवाने की कवायद शुरू कराई। बच्चों ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट मीटर का आवेदन नहीं किया है क्योंकि वह प्रतिष्ठान के लिए सोलर लगवाने की तैयारी में हैं। नाराजगी व्यक्त कर जेई ने बिजली कटवाने का निर्देश दे दिया जबकि विभाग का कोई बकाया नहीं था। यह मनमानी और धौंस दिखाने का कृत्य अपमान पूर्ण है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम। व्यापारी मोर्चा इसे लेकर चुप नहीं रहने वाला। श्रवण वर्मा, राजेश्वर वर्मा, कृष्णा कसौधन, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed