फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Trader embezzles Rs 11 lakh by selling wheat

Maharajganj News: व्यापारी का गेहूं बेचकर 11 लाख का गबन

Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Trader embezzles Rs 11 lakh by selling wheat
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गल्ला व्यापारी का 13 लाख रुपये का 40 टन गेहूं लेकर ट्रक चालक लापता हो गया। आरोप है कि वाहन मालिक ने गेहूं बेचकर 1.25 लाख रुपये पीड़ित को वापस करने के बाद 11.78 लाख रुपये गबन कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी खास निवासी राजेश अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धानी बाजार में मां दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से गल्ले का क्रय-विक्रय करते हैं। 16 दिसंबर को उन्होंने गेहूं लोड कराने के लिए शिकारपुर स्थित ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर आकाश व हरेंद्र से संपर्क किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट की ओर से ट्रक नंबर यूपी 51 बीटी 1861 भेजा गया। ट्रक में 40 टन गेहूं लोड करा दिया गया। चालक ने गाड़ी की सर्विस कराने की बात कहकर दो दिन बाद का गेट पास बनाने की बात कही। इसके बाद सिल्लीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया। 19 दिसंबर तक वाहन और चालक का लोकेशन नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रांसपोर्टर से पता करने पर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। काफी प्रयास के बाद पता चला कि मालिक ने वाहन पर लदा गेहूं बेच दिया है। कई बार कहने के बाद वाहन मालिक ने 1.25 लाख रुपये कई किस्तों में वापस किया, जबकि शेष 11.78 लाख रुपये गबन कर लिया है। फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित गल्ला व्यवसायी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed