{"_id":"665cfd6c7a7fda365d03a31a","slug":"toll-tax-will-increase-from-today-vehicle-owners-will-be-out-of-pocket-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123781-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज से बढ़ेगा टोल टैक्स, वाहन स्वामियों की जेब होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज से बढ़ेगा टोल टैक्स, वाहन स्वामियों की जेब होगी ढीली
Mon, 03 Jun 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से तीन जून से टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। अब टोल प्लाजा से होकर आने जाने वाले वाहनों को आठ से 10 फीसदी अधिक टोल टैक्स देना होगा। प्रति वर्ष यह वृद्धि एक अप्रैल को होती थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण यह वृद्धि तीन जून को की गई है।
टोल प्लाजा से आने-वाले वाले वाहनों को बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आठ से 10 फीसदी अधिक टोल टैक्स देना होगा। पहले कार, जीप, वैन का एक तरफ से 35 रुपये, दोनों तरफ का 50 रुपये और एक माह के पास का 1165 रुपये लगता था। नई दरों में अब एक तरफ से 35 दोनों तरफ का 55 रुपये और एक माह के पास का 1195 रुपया लगेगा।
पिकअप, मिनी बस, डीसीएम का पहले एक तरफ का 55 वापसी में 85 रुपये और मासिक पास का 1880 रुपये लगता था, लेकिन अब एक तरफ से 60 रुपये और आने-जाने पर 85 रुपये और मासिक पास का 1930 रुपये लगेगा। इसी तरह से बस, ट्रक टू एक्सल का पुराना रेट एक तरफ का 120, आने-जाने का 175 तथा महीने के पास का 3940 रुपये लगता था। नया रेट एक तरफ से 120 रुपये, वापसी पर 180 रुपये मासिक पास का 4040 रुपया लगेगा। बस, ट्रक थ्री एक्सल का पहले एक तरफ का 130 आने जाने का 195 और मासिक पास का 4300 लगता था, लेकिन नया रेट में अब एक तरफ का 130 और आने-जाने का 200 रुपये और मासिक पास का 4410 लगेगा।
विज्ञापन
ट्रक फोर एक्सल से 6 एक्सल का पहले एक तरफ का 185 और दोनों तरफ का 280 रुपये और मासिक पास 6180 था, लेकिन अब नए रेट में एक तरफ का 190 और दोनों तरफ का 285 रुपये और मासिक पास 6335 लगेगा। ट्रक ट्रेलर आदि 7 एक्सल में पहले एक तरफ का 225 और दोनों तरफ का 340 और मासिक पास का 7525 लगता था लेकिन अब एक तरफ का 230 और दोनों तरफ का 345 तथा मासिक पास का 7715 रुपये लगेगा। कुल मिलाकर 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है। छपवा टोल प्लाजा मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि टोल टैक्स की नई दरें तीन जून से लागू हो जाएंगी।