{"_id":"5d0542698ebc3e2e62587fa8","slug":"today-will-be-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चालू हो जाएगा टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चालू हो जाएगा टोल प्लाजा
Sun, 16 Jun 2019 12:39 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
आज चालू हो जाएगा टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर नौतनवां के छपवा के पास बन कर तैयार टोल प्लाजा पर रविवार से टैक्स वसूली शुरू हो जाएगी। अब सरहद के किनारे जाने वाले वाहन चालक टोल टैक्स चुकाने के बाद ही आगे जा सकेंगे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा हैं। पहला गोरखपुर जिले के नयनसर और दूसरा महराजगंज जिले के छपवा में है। अब छपवा टोला प्लाजा पर भी वाहनों से टैक्स वसूली की तैयारी पूरी कर ली गई है।
इस बात की जानकारी टोल प्लाजा को संचालित करने वाले कंपनी के जनरल मैनेजर महेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस टोल प्लाजा पर कुल 109 कर्मचारी शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा टोल प्लाजा पर चिकित्सीय दल, फायर ब्रिगेड, क्रेन व एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। दो व तिपहिया वाहनों, प्रशासनिक वाहनों, एंबुलेंस, सेना और शव ले जाने वाले वाहनों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। टोल प्लाजा की निगरानी का जिम्मा टॉप लाइन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर बृजेश यादव को मिला है। टोल टैक्स में स्थानीय व बाहरी वाहनों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद यादव व मुन्ना सिंह ने बताया कि कुछ लोग इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि पांच किलोमीटर के दायरे में रह रहे स्थानीय वाहन मालिकों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस तरह का कोई आदेश नहीं है। स्थानीय वाहन मालिकों के लिए प्रतिमाह वाहन पास बनाए जाने की सुविधा दी जा सकती है।