फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tin shade pole flowing into gale-water, fallen thunderbolt

आंधी-पानी में उड़े टिन शेड पोल गिरे, गुल हुई बिजली

Thu, 13 Jun 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tin shade pole flowing into gale-water, fallen thunderbolt
आंधी-पानी में उड़े टिन शेड पोल गिरे, गुल हुई बिजली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अचानक बदले मौसम से बुधवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि तेज आंधी के साथ करीब घंटे भर हुई बारिश से जलजमाव हो गया। कुछ  जगहों पर पेड़ गिर गए। बांस-बल्ली के पोल भी कई स्थानों पर गिर गए। इसके चलते शहर समेत अन्य स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। विद्युत निगम के कर्मियों के प्रयास से देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। जिले में तमाम स्थानों पर टिन शेड उजड़ गए।
विज्ञापन


शहर में दोपहर बाद आई आंधी पानी से मौसम थोड़ी देर के लिए सुहावना हुआ। लेकिन सड़क किनारे तमाम स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। फरेंदा रोड, कॉलेज रोड पर दुकानों के किनारे पानी एकत्र हो गया। वहीं बास बल्ली के पोल भी गिर गए। इसके चलते केबल टूट गए। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा आंधी की वजह से तमाम स्थानों पर बिजली के पोल भी गिर गए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे रहे। देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों को लगाया है। जहां भी तार टूटे हैं अथवा पोल गिरे हैं, उसे ठीक कराकर देर शाम आपूर्ति बहाल करा दी गई। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के गेट के सामने पोषाहार लदे ट्रक पर जामुन का पेड़ गिर पड़ा। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मिठौरा पुलिस चौकी से उत्तर दिशा में एक सागौन का पेड़ बीच सड़क गिर पड़ा। इससे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सदर कोतवाली के ग्राम सभा अमतहा खास में चिनकू के घर के सामने बिजली के तार पर आम का पेड़ गिर पड़ा। इससे बिजली का तार टूट कर जमीन पर आ गया। अमतहा खास में ही सत्यनारायण के घर के सामने बिजली का पोल टूट कर गिर पड़ा। इसके चलते पोल में लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर कर खराब हो गया। पूरे ग्राम सभा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सदर कोतवाली के सिंदुरिया चौराहे पर लगा सोलर लाइट उखड़ कर पीपल के पेड़ में अटक गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बरातगाढ़ा में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed