{"_id":"650defe7797876cccc0a06c8","slug":"three-injured-in-a-fight-over-a-trivial-matter-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6354-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव के टोला भोथहा में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की एक महिला और दूसरे पक्ष से तीनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोहगीबरवा गांव के टोला भोथहा की रहने वाली रंभा देवी (40) पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी कर रही थी। इसी बीच बात आगे बढ़ गई। जिससे नाराज पड़ोसी ने परिजनों के साथ गोलबंद होकर रंभा देवी पर हमला बोल दिया। बचाने के लिए आवाज लगा रही रंभा देवी को सुन कर मौके पर पहुंच बीच-बचाव कर रही जानकी (21) और रजिला (55) को भी आक्रोशित पड़ोसियों ने पिटाई कर घायल कर दिया। हमले में घायल रंभा देवी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।