फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three injured from fire stampede in district hospital

जिला अस्पताल में लगी आग भगदड़ मचने से तीन घायल

Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three injured from fire stampede in district hospital
जिला अस्पताल में लगी आग भगदड़ मचने से तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला अस्पताल में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मरीजाें और तीमारदाराें में भगदड़ मच गई। तीन लोग घायल हो गए। गेट पर खड़ी दाई भी घायल हो गई। हालत बेकाबू होते देख अस्पताल की आपूर्ति ठप कर दी गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


 बताया गया कि जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय के कक्ष के सामने दीवार पर लगे तार में एकाएक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तार जलते देख मरीज नीचे उतरने लगे। थोड़ी देर में अस्पताल में भगदड़ मच गई। सीढ़ी से उतरते समय तीन मरीज गिर गए, जिससे वह घायल हो गए। घुघली क्षेत्र से बच्चे की दवा कराने आए हरिओम सिंह ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने जिला अस्पताल आए थे। पर्ची बनवाकर 14 नंबर कक्ष में दिखाने गए थे। तभी अस्पताल में आग लग गई। भागते समय सीढ़ी के पास गिर गए, जिससे एक हाथ में चोट आई है। चेहरी क्षेत्र से आए मोहन ने बताया कि बच्चे का इलाज कराने आए थे लेकिन भगदड़ हुई है तो बच्चे को बचाने के चक्कर में हल्की चोट लग गई है। इनके अलावा राम सूरत, खेम पिपरा की श्रद्धा चोटिल हो गईं। बताया गया कि ज्ञानमति अस्पताल में दाई हैं। अस्पताल में भगदड़ के समय ओपीडी गेट के पास गिरने से घायल हो गईं। कई लोगों इधर-उधर भागने में हल्की चोट लगी। सूचना पर जिला अस्पताल की मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद हुई तो आग पर काबू पाया जा सका। कुछ देर बार अग्निशमन टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने कहा कि ओपीडी के एक तार से धुआं निकलते देख किसी ने शोर मनाया। जिससे लोग भागने लगे। सूचना पर तुरंत मुख्य बोर्ड से सप्लाई काट दी गई। गड़बड़ी को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed