{"_id":"622ce1d829b96e37d23724c3","slug":"three-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp429768051","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण
महराजगंज। जिले में शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद सक्रिय केस की संख्या 10 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के 14,827 केस सामने आ चुके हैं। 14,671 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जान गंवाने वालों की संख्या 146 है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श के अनुसार जांच कराएं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है। संवाद
4,588 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शनिवार को 4,588 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। गांवों में भी टीकाकरण कैंप लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। केंद्रों पर तैनात कर्मी दूसरे डोज का टीका समय से लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। संवाद