{"_id":"5d24da6a8ebc3e6cf23192ec","slug":"three-divorce-given-from-abrod-maharajganj-news-gkp3132607161","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ट्रिन ट्रीन...मै सऊदी से आरिफ, तलाक, तलाक, तलाक...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ट्रिन ट्रीन...मै सऊदी से आरिफ, तलाक, तलाक, तलाक...’
विज्ञापन
‘ट्रिन ट्रिन.... मैं सऊदी से आरिफ, तलाक, तलाक, तलाक...’
- सऊदी से शौहर ने फोन कर नजमा को सुनाया फरमान
- 24 दिन से पीड़िता न्याय के लिए लगा रही थाने का चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दहेज के लिए ससुराल ने प्रताड़ित करना शुरू किया तो नजमा मायके आकर रहने लगी। महीनों बाद विदेश (सऊदी) में रहने वाले नजमा के शौहर ने उसे फोन किया तो नजमा को उम्मीद जगी कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन जब शौहर ने उसे फोन पर डांट फटकार के बाद तलाक...तलाक...तलाक... बोलकर फोन काट दिया तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवाश हालत में पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। कई बार परिजनों ने विदेश में बेटी के पति को फोन लगाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। लेकिन 24 दिनों बाद भी पुलिस ने कोर्ठ कार्रवाई नहीं की है। उधर, ससुराल वाले पीड़िता को धमकी दे रहे हैं। हालांकि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप को बेबुनियाद बता रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरिया गांव की नजमा की शादी 27 जुलाई 2016 को चौक थानाक्षेत्र के खजुरिया निवासी आरिफ के साथ हुई थी। नजमा के परिजनों के मुताबिक आरिफ के घरवाले दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर नजमा की पिटाई करते थे। हालात से आजिज होकर नजमा सिंद़ुरिया स्थित मायके में रहने लगी। इसी बीच पति विदेश चला गया। बीते 15 जून को नजमा को फोन आया तो उसे उम्मीद जगी कि पति उससे बीते लम्हों के लिए अफसोस जताएगा लेकिन फोन पकड़ते ही उसके सपने उड़न छू हो गए। कॉल रिसीव होते ही पति ने शिकायतों का अंबार लगा दिया। नजमा अपनी सफाई में कुछ बोल पाती उससे पहले ही पति ने तलाक..तलाक...तलाक बोल कर कॉल को काट दिया। इसके बाद नजमा परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने को लेकर मुस्तैद नहंी दिख रहीहै।
पीड़िता की मां ने बताया कि दामाद का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह नजमा पर तीन बार जानलेवा हमला कर चुका है। आरिफ तीन साल से सऊदी अरब में रहता है। फोन पर अक्सर गाली-गलौच कर सात लाख रुपये दहेज की मांग करता है। 15 जून को उसने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्दी ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।