फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three days science exhibition begins

राजकीय जिला पुस्तकालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
three days science exhibition begins
राजकीय जिला पुस्तकालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में विज्ञान क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाएं मौजूद हैं। उन्हें उचित मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ऐसा कर हम जहां उनके विकास में सहभागी बन सकेंगे, वहीं इसका लाभ देश को लंबे समय तक भी मिल सकेगा। जिम्मेदार इस दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि मेधावियों को उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन से मेधावी विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मेधावी इसका लाभ उठाएं। विज्ञान क्लब के प्रबंधक अखिलेश्वर राव ने कहा कि रविवार को भी जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों की ओर से नवप्रवर्तनों की प्रदर्शनी तथा सोमवार को नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी शालीग्राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, जीएसवीएस के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, विमल पांडेय, डिवाइन स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी. अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों से मॉडल की बारीकियों को समझा
डीएम ने परिसर व पुस्तकालय में जीएसवीएस इंटर कालेज, डिवाइन इंटर कालेज, पैरामाउंट एकेडमी, महाराणा प्रताप इंटर कालेज, शांति बाल विद्या मंदिर, आरके सनशाइन पंडित दीनदयाल इंटर कालेज, आरपीआईसी कालेज, साधुशरण भारद्वाज विद्यालय आदि के विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित मॉडल को देखा तथा विद्यार्थियों से मॉडल की बारीकियों को समझा।
जोड़-तोड़-फोड़ प्रतियोगिता में इंद्रेश अव्वल
जिलास्तरीय जोड़-तोड़-फोड़ प्रतियोगिता में महामाया पालीटेक्निक के इंद्रेश चौरसिया ने पहला, पैरामाउंट एकेडमी की स्वाति श्रीवास्तव ने दूसरा तथा आरके सनशाइन के अरविंद निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरपीआईसी के विवेक जायसवाल को, आरके सनशाइन के चंदन यादव व महाराणा प्रताप के हृदयानंद गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

12 विद्यालयों के 240 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
जोड़-तोड़-फोड़ कार्यक्रम में जिले के 12 विद्यालयों के कुल 240 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बालक व बालिका वर्ग में आयोजन के लिए खासा उत्साह रहा।
एनसीसी के कैडेट्स ने भी कार्यक्रम को बनाया सफल
राजकीय जिला पुस्तकालय में एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को अनुशासित ढंग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed