फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three arrested for cheating on the pretext of giving gold

Maharajganj News: सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, फर्जी परिचय पत्र दिखाकर हुए थे फरार

Tue, 17 Jan 2023 02:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 02:41 PM IST
सार

ठगी के मामले में आरोपी अब्दुल रउफ उर्फ नेहाल निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां, प्रमोद सिंह निवासी बकैनिया हरैया थाना कोल्हुई, हरिकेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर थाना नौतनवां तथा श्रवण उपाध्याय उर्फ पप्पी निवासी गुलरिहा थाना कोल्हुई फरार हैं।

विज्ञापन
Three arrested for cheating on the pretext of giving gold
ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीस्थान के पास बीते 13 जनवरी को सस्ते दाम पर सोना देकर ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौतनवां क्षेत्र के बगहा गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पुल के नीचे से घटना में शामिल तीन आरोपी बबलू वर्मा निवासी धोववल मुसहरी थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार, हाल पता थाना गीडा जनपद गोरखपुर, संजय कुमार चौरसिया निवासी बकइनिया हरैया थाना कोल्हुई और असरफ निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 43 हजार नकद सहित पुलिस का फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसपी ने बताया कि ठगी के शिकार सुनील पांडेय निवासी बांसपार थाना गीडा गोरखपुर और उनके साथी विकास सिंह निवासी मल्हीपुर थाना गीडा से आरोपी बबलू वर्मा ने पहले जान-पहचान बनाई। इसके बाद उसने अपने साथी संजय चौरसिया, अब्दुल रउफ व प्रमोद सिंह से मुलाकात कराई।

इस दौरान बबलू ने कहा कि उनके साथियों ने नदी में खुदाई के दौरान काफी मात्रा में सोना पाया है। इसको काफी कम कीमत में सुनील और विकास को दे देंगे। सुनील, आरोपी के झांसे में आ गए और 13 जनवरी को ढाई लाख रुपये लेकर सोने की खरीदारी करने के लिए नौतनवां क्षेत्र के चंडीथान पहुंचे।

एसपी ने बताया कि वहां बबलू, संजय चौरसिया, अब्दुल रउफ तथा प्रमोद सिंह आए। गिरोह में शामिल एक आरोपी ने पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर ढाई लाख रुपये और दो मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस, पीड़ित की तहरीर पर गिरोह में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एसओजी टीम की मदद से तलाश में जुटी थी।

ये हैं फरार आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
ठगी के मामले में आरोपी अब्दुल रउफ उर्फ नेहाल निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां, प्रमोद सिंह निवासी बकैनिया हरैया थाना कोल्हुई, हरिकेश्वर सिंह उर्फ मिंटू सिंह निवासी गौतमबुद्ध नगर थाना नौतनवां तथा श्रवण उपाध्याय उर्फ पप्पी निवासी गुलरिहा थाना कोल्हुई फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed