{"_id":"658ec305122de4cd720c4ae9","slug":"they-used-to-give-guarantee-to-cure-the-disease-when-the-team-raided-they-absconded-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12720-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीमारी ठीक करने की देते थे गारंटी, टीम ने डाला छापा तो हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीमारी ठीक करने की देते थे गारंटी, टीम ने डाला छापा तो हुए फरार
Fri, 29 Dec 2023 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर के झुलनीपुर में नहर की पटरी पर चल रही एक निजी अस्पताल में सभी बीमारियों को गारंटी के साथ ठीक करने का दावा किया जाता था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा तो अस्पताल कर्मी फरार हो गए। टीम ने अस्पताल में ताला लगा दिया और मकान मालिक से पूछताछ की। टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
सूत्रों की माने तो अस्पताल पर सभी बीमारियों की गारंटी के साथ ठीक करने का दावा किया जाता था। इससे वहां काफी भीड़ लगती थी। अस्पताल में कई बेड दिखे। अवैध अस्पताल के बारे में कुछ लोगों ने शासन-प्रशासन से शिकायत भी की थी। कई लोग वहां इलाज के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल चुके थे। दूसरी जगह पर इलाज करा कर ठीक हुए थे।
चर्चा है कि छापे की भनक अस्पताल कर्मियों को लग गई थी और थोड़ी ही देर में सभी फरार हो गए। साथ ही वहां पर भर्ती मरीजों को भी हटा दिया गया।
क्षेत्र में ऐसे कई और झोलाछाप अपना अस्पताल संचालित कर रहे हैं। पनियरा के मुजुरी, गांगी दिलबहार चौराहा, गोलघर चौराहा व बमनौली में भी कई अस्पताल चल रहें हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि छापे के दौरान अस्पताल कर्मी नहीं मिले। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए ताला बंद कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र में कहीं भी अवैध अस्पताल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। टीम में डाॅ. अहसन, धर्मेंद्र सिंह, धर्मपाल, सुरेश, एस आई सुरेश प्रसाद गौड़, अमित यादव, धीरज गिरी शामिल रहे।