{"_id":"97010c3e82fd4c4a47da5bc8fb9e93eb","slug":"there-was-a-fight-in-the-election-rivalry-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट हुई, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट हुई, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली कला में शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह हुए वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान के दो पक्षों में हुए मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों व परिजनों ने सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । मामले में पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के पैकोली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान स्नेहलता पांडेय के समर्थक विश्वम्भर सिंह शुक्रवार की रात में बीते पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान के समर्थक रमाकांत यादव को गाली देने लगे। जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। थोड़ी देर में दोनों पक्ष के लोग एकत्र होकर आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे को मारने.पीटने लगे और पत्थर बाजी करने लगे ।जिसमें छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
इस घटना की सुचना किसी ने कोठीभार पुलिस को दिया और आनन.फानन में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। शनिवार को सुबह घटना ने हिंसक रूप धारण कर लिया और विश्वम्भर सिंह के पुत्र रमेश सिंह व रमाकांत यादव के परिवार की ओर से जमकर मारपीट हुई। जिसमे रमेश सिंह, विश्वम्भर सिंह, अरविन्द सिंह, रामा यादव, दुर्गावती देवी, तेतरा देवी सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा लाया गया। जिसमे रमेश सिंह की स्थिति नाजुक होता देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि चुनावी रंजिश में मारपीट हुई। दोनों पक्ष के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।