फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There should be no storage and sale of firecrackers in residential areas.

Maharajganj News: रिहायशी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण व बिक्री न हो

Sat, 19 Oct 2024 06:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Oct 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
There should be no storage and sale of firecrackers in residential areas.
महराजगंज/निचलौल। दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शनिवार को थाना निचलौल में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। रिहायशी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण व बिक्री किसी भी हाल में न हो।
विज्ञापन

जनपद का इतिहास शांतिपूर्ण रहा है और आगे भी इस पर कोई दाग न लगे, यह सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजकों को निर्देशित किया कि जुलूस अथवा अन्य कार्यक्रमों के दौरान डीजे सहित अन्य निर्देशों का अनुपालन उनकी जिम्मेदारी होगी। यदि पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैर परंपरागत जुलूस, सभा सहित अन्य कोई आयोजन न करें। डीजे के लिए निर्धारित नियमों का पालन कठोरता से करें। किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक गाना आदि न चलाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कड़ाई के साथ कराएं। पटाखों का भंडारण व बिक्री रिहायशी क्षेत्र में किसी दशा में न हो। छठ घाटों की मरम्मत और साफ-सफाई समय से करा लें। थाना प्रभारियों को सभी गांवों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मोहल्ला समिति की बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को सीओ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी खबरों के प्रभाव में आएं। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है और आपत्तिजनक अथवा भ्रामक खबर पोस्ट करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीजे आदि के इस्तेमाल के दौरान ध्वनि तीव्रता को निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व दोनों समुदायों के लोगों ने भी दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा। बैठक में सीडीएम निचलौल शैलेंद्र गौतम, सीओ निचलौल अनुज सिंह सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed