फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no doctor and pharmacist in PHC Jahda, problem in treatment

Maharajganj News: पीएचसी जहदा में डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं, इलाज में परेशानी

Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There is no doctor and pharmacist in PHC Jahda, problem in treatment
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहदा में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती न होने से आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को छोटे-बड़े हर तरह की बीमारी के लिए या तो प्राइवेट क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर उन्हें जिला अस्पताल तक का सफर करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीएचसी जहदा पर लंबे समय से कोई स्थायी डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात नहीं हैं। यहां पर एलटी, एलए, स्टाफ नर्स, एएनएम और चौकीदार तैनात हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सुनील कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहता है या फिर केवल एक-दो कर्मचारियों के भरोसे केंद्र को संचालित किया जा रहा है। यहां आने वाले मरीजों को सिर्फ निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू, संगीता, गायत्री, सुनीता, मंजू, सविता, सरिता अनिल, बृजलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यदि किसी की तबीयत खराब हो जाए तो पांच से 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल जाना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीजों को समय से इलाज न मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ जाती है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि पीएचसी जहदा में स्थाई रूप से कोई डाॅक्टर तैनात नहीं है। यहां पर चिकित्सीय सुविधाओं में कोई कमी न रहे ऐसे में आयुष के चिकित्सक डॉ. कालिंदी सिंह और फार्मासिस्ट सराजुद्दीन की रुटीन ड्यूटी लगाई जाती है।


इसकी निगरानी सीएचसी निचलौल के अधीक्षक की ओर से की जाती है। डाक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक किसी डाॅक्टर की स्थाई तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed