{"_id":"660db4b288097e225807cd84","slug":"there-is-increased-excitement-in-the-market-due-to-the-festival-of-eid-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119201-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईद के त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईद के त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ईद का त्योहार नजदीक है। ऐसे में त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण बाजारों में ईद की खरीदारी भी तेज हो गई। बच्चे ही नहीं घर की महिलाओं के साथ पुरुष भी कपड़ों के दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं। कपड़ा बाजार में चिकन, लखनवी कुर्ता व जालीदार टोपी, शेरवानी काटन वाले सूट, जींस, फ्राक, टी-शर्ट आदि की भरमार है।
जनपद मुख्यालय स्थित कपड़ों की दुकानों पर त्योहार के लिए ग्राहकों की लंबी भीड़ लग रही है। लोग पसंद के सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के वस्त्रों का स्टाक कर रखा है। ग्राहक पसंद के सामानों को मुहमांगी कीमत पर खरीद रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन से लेकर हर घरेलु उपयोग के सामानों के ग्राहक बढ़ गए हैं। देर शाम तक दुकानों पर रौनक नजर आ रही है। सक्सेना चौक पर सेवईं की दुकानें सजी हैं। तमाम दुकानदारों ने कपड़े आदि की दुकानें सड़क की पटरियों पर लगाना शुरू कर दिया है।
घुघली, सिसवा, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के मुख्य बाजारों में लखनऊ कुर्ते व टोपी की धूम मची है। सर्वाधिक मांग कुर्ता-पायजामा की है। दुकानों पर नेट कुर्ता 400, ब्रावो 300, काटन 250, चिकन 350 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है। कढ़ाई किए गए कुर्ते भी लोगों को भा रहे हैं। तरह-तरह की टोपियों से भी दुकानदारों का स्टाक भरा हुआ है। विक्रेता रियाज, सुरेंद्र, मुन्नी लाल आदि ने बताया कि लखनऊ के कुर्ते व टोपी की मांग ग्राहकों में अधिक है।
विज्ञापन
रेडीमेड, गारमेंट, जूते-चप्पल, कास्मेटिक, चूड़ी की दुकानों पर भी इन दिनों सुबह से तांता लगना शुरू होता है जो रात्रि तक जारी रहता है। सिलाई वाले कपड़ों की अपेक्षा अब रेडीमेड कपड़े लोगों की अधिक पसंद बने हुए हैं।