{"_id":"66425e18c93acd80740d3c69","slug":"there-are-no-teachers-in-government-inter-college-studies-are-getting-affected-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122354-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय इंटर काॅलेज में शिक्षक नहीं, पढ़ाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय इंटर काॅलेज में शिक्षक नहीं, पढ़ाई हो रही प्रभावित
Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। नौनिया में नवनिर्मित राजकीय इंटर काॅलेज भगवान भरोसे चल रहे हैं। शिक्षकों की कमी से छात्रों का पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा नौनियां में 277.24 करोड़ की लागत से राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण कराया गया था। इसका शुभारंभ एक सितंबर 2022 को किया गया। काॅलेज में क्षेत्र के कक्षा 9 के 78 और कक्षा 10 के 17 छात्र-छात्राओं का नाम अंकित है।
कक्षा 9 और कक्षा 10 की पढ़ाई चार अध्यापकों के भरोसे चल रही है। बच्चों को शिक्षा दे रहे किसी भी अध्यापक की इस राजकीय इंटर काॅलेज में स्थायी ड्यूटी नहीं है। प्रधानाचार्य अनूप सिंह महराजगंज सदर ब्लाॅक के जगपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में, मिठौरा ब्लाॅक के राजकीय हाईस्कूल बरवा राजा से अध्यापक समसाद, परतावल ब्लाॅक के रामपुर चटियां स्थित राजकीय हाईस्कूल विद्यालय से अध्यापक सुबोध कुमार सिंह व उमेश मौर्य की पोस्टिंग है। इन चारों अध्यापकों को नौनियां राजकीय इंटर काॅलेज में संबद्ध किया गया है।
नौनिया राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाध्यापक अनूप सिंह सामाजिक विज्ञान, अध्यापक शमसाद विज्ञान, अध्यापक सुबोध कुमार सिंह गणित, अध्यापक उमेश मौर्या हिन्दी छात्रों को पढ़ाते हैं। समाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी और विज्ञान विषय के शिक्षक हैं, इसके अलावा अन्य विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इंटर में अभी विद्यार्थी नहीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्यालय परिसर में हैंडपंप नहीं
ठूठीबारी। राजकीय इंटर कॉलेज नौनियां परिसर में बच्चों को पानी पीने के लिए विद्यालय परिसर में हैंडपंप नहीं लगा है। प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि छात्रों को पानी पीने के लिए समर सेवल द्वारा पानी टंकी में पानी भरा जाता है बिजली न रहने पर छात्रों को पानी के लिए बाहर जाना पड़ता है।