फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft of millions of mobile shop

मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी

Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में घुसे चोरों ने नकदी, मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया। इसकी जानकारी दुकानदार को बुधवार सुबह उस समय हुई, जब वह दुकान पर पहुंचा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। दूसरी ओर नगर में हुई
विज्ञापन

इस घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी पवन कश्यप की नगर के हनुुमानगढ़ी रोड पर आकाश टेलिकाम नाम से दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोले तो देखा की छत के रास्ते घुसे चोरों ने अंदर रखे गल्ले से 12 हजार नकद उड़ा लिया है।
विज्ञापन


दुकान से लगभग ढाई लाख मूल्य के मोबाइल व अन्य सामान भी चोरी मिले। सुबह बाहर से शटर बंद था, इससे पता चला कि चोरों ने दुकान में घुसने के लिए छत पर बने जीने का इस्तेमाल किया। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है। दुकानदार का कहना था कि पहले भी दो बार दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रही गश्त
इन दिनों नगर में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। 15 दिन पहले ही चोरों ने मऊपाकड़ के पास चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन उस चोरी का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका। लोग कह रहे हैं कि पुलिस सिर्फ वाहन चेकिंग में मस्त है, गश्त से मतलब नहीं है। चोरी की घटनाएं वहां हो रही हैं, जहां डीएम व एसपी समेत कई बड़े अधिकारियों का कार्यालय व आवास है। चोरों के निशाने पर मोबाइल दुकानदार हैं। घटना के संबंध में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed