{"_id":"f1653f44dc708d58fc475ae078a3c770","slug":"the-young-man-with-earphones-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन से गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन से गई युवक की जान
ब्यूूराे, अमर उजाला महराजगंज
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेंदुही रेलवे ढाले को क्रास करते समय सोमवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ईयरफोन लगाने के कारण ट्रेन की आवाज सुन नहीं सका।
प्रतिनिधि के मुताबिक कोल्हुई क्षेत्र के मोगलहा टोला छावनी निवासी सर्फुद्दीन सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेंदुही रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। कान में ईयर फोन के कारण उसे ट्रेन की आहट सुनाई नहीं दी।
वह नौतनवां की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की जानकारी घर वालों व पुलिस को दी। लोगों के कहने पर शव को पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए परिवार वालों को सौंप दिया। नौजवान बेटे की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सर्फुरदीन बाहर रहकर काम धंधा करता था। इस संबंध में एकसड़वा चौकी प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि घर वालों के कहने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के ही सौंप दिया गया।