फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The women are worried about the distance and shadow

महिलाओं को भा रहा अंतरा और छाया

Fri, 16 Mar 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Fri, 16 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
The women are worried about the distance and shadow
सदर सीएचसी पर परिवार नियोजन प्रशिक्षण में भाग लेतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
महरागंज। परिवार नियोजन के नए अस्थायी साधनों में शामिल अंतरा और छाया टबलेट महिलाओं को खूब भा रहा है। एक माह पूर्व शुरू हुई परिवार नियोजन के इस नए अस्थायी साधन को महिलाओं ने अपनाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में एक माह के अंदर 24 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन और 6 महिलाओं ने छाया टबलेट अपनाई है। 
विज्ञापन

 एक महीने पहले परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नवीन गर्भ निरोधक अंतरा और छाया की शुरुआत जिला अस्पताल से की गई थी। शुरुआत के पहले हफ्ते से ही महिलाओं ने परिवार नियोजन के नए साधनों से दूरी बनाई है। बाद में महिलाओं ने इसे अपनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में 24 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है। 6 महिलाओं ने छाया टबलेट का सेवन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीमित परिवार खुशहाल परिवार अभियान के तहत दोनों अस्थायी गर्भ निरोधकों का वितरण किया जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मापदंडों के अनुसार दो बच्चों के जन्म के मध्य न्यूनतम तीन साल के अंतराल का लक्ष्य हासिल किया जा सके। यह प्रयास मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर में कमी लाने में कारगर हो सकता है। छाया और अंतरा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन साधनों का प्रचार प्रसार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed