{"_id":"64667b16546cd1502600ab84","slug":"the-watchman-first-told-the-loot-maharajganj-news-c-7-1-173012-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चौकीदार ने पहले बताई लूट, जांच में मामला निकला झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चौकीदार ने पहले बताई लूट, जांच में मामला निकला झूठ
Fri, 19 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/खनुआ। सुकरौली उर्फ अरघा गांव के चौकीदार ने पहले 90 हजार रुपये लूट होने की पूरी कहानी रच डाली। शाम को पुलिस ने जांच की तो कहानी झूठी निकली।
चौकीदार संतराम लोध के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह सोनौली भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से बेटी की शादी के लिए 90 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे फरेंदी तिवारी गांव के पास बाइक पर सवार तीन युवक उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार लुटेरे धक्का देकर रकम छिनकर फरार हो गए। शोर मचाने के बाद भी कोई नहीं आया। पुलिस ने शाम को पूछताछ की तो संतराम ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर परेशान था। इस वजह से झूठी कहानी गढ़ी। लूट की कोई घटना नहीं हुई है। बैंक से रुपया भी नहीं निकाला था।
सौनौली के थानेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि चौकीदार मानसिक रूप से परेशान था। पूछताछ करने के दौरान उसने सच्चाई बता दी। बैंक से वह रुपये नहीं निकाला था। परेशान होने के कारण झूठी कहानी गढ़ दी थी।