फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers sought money for housing

ग्रामीणों ने आवास निर्माण के लिए मांगी रकम

Tue, 25 Dec 2018 12:36 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
The villagers sought money for housing
ग्रामीणों ने आवास निर्माण के लिए मांगी रकम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। टेढ़ी गांव के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


  प्रदर्शनकारियों आवास निर्माण के लिए रकम जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि किसी लाभार्थी को पहली किस्त मिली है तो दूसरी का इंतजार है और कई लाभार्थी सभी ने कहा कि आवास निर्माण के लिए रकम जल्दी भेजी जाय। किसी को पहली किस्त मिली है तो किसी को दूसरी किस्त की इंतजार है। कुछ लाभार्थी ऐसे हैं जिनको आवास निर्माण के लिए एक भी किस्त नहीं मिली है। गांव की संगीता देवी ने कहा कि तमाम पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लोगों के नाम सूची में हैं। आरोप लगाया कि कुुछ लोगों से सादे पेपर पर अंगूठा लगवाकर रकम निकलवा लिया गया है। आवास निर्माण के लिए कर्ज लेकर लोगों को काम चलाना पड़ा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि आवास निर्माण के लिए रकम जारी करने बेवजह देर की जा रही है। उन्होंने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गांव की ममता, कांति, जानकी, दुर्गावती, नरसिंह, शैलेश, गजेंद्र, रामवृक्ष, सीताराम, बसंत, सुरेश, बेचन, एहसान अख्तर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed