गांव की सरकार का हुआ शपथ ग्रहण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शपथ ग्रहण में पहुंचे नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों के चेहरे पर विजयी मुस्कान थी। सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के कुल 66 लोगों ने शपथ ग्रहण किया जिसमें से 37 पुरुष और 29 महिला प्रधान हैं। सभी ने गांव के विकास के लिए शपथ ली। सदर ब्लॉक में परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण कराने के बाद संक्षिप्त संबोधन में कहा कि भारत का विकास गांवों से होकर जाता है। ग्राम प्रधान पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधान गांव के सभी लोगों को साथ लेकर गांव का विकास करेंगे। किसी भी प्रकार से लापरवाही हुई तो देश के विकास की कड़ी लड़खड़ा जाएगी जो लोकतंत्र के लिए घातक हो सकता है।
शपथ ग्रहण में अव्यवस्था
सिसवा बाजार। अव्यवस्था के बीच 76 ग्राम प्रधानों व 973 सदस्यों को तहसीलदार निचलौल कुलदेव सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। करमही में अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव न होने के कारण वहां प्रधान पद रिक्त है। ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, बीडीओ देवेश चंद, प्रेमधर मिश्र, गिरजा शंकर उपाध्याय, राकेश कृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
तीन प्रधान नहीं ले सके शपथ
घुघली/पुरैना। ब्लॉक के 71 ग्राम प्रधानों व सदस्यों को युवा कल्याण अधिकारी अजातशत्रु शाही ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विश्वनाथपुर, टेढ़वा प परसिया के ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके। इनमें ग्राम पंचायतों गठन नहीं हुआ है। सदस्य पद पर एक भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ था। सदर विधायक सुदामा प्रसाद, विजय मिश्र, सीताराम पांडेय ओमप्रकाश जायसवाल व प्रधानों के समर्थक व अन्य उपस्थित थे।
81 में 75 ने ली शपथ
परतावल। ब्लॉक के 81ग्राम प्रधानों में 75 ने शपथ ली। ग्राम पंचायतों का गठन न होने के कारण छह ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। उनका कार्य भार सदस्य गठन तक प्रशासक के रूप में एडीओ पंचायत देखेंगे। रविवार को एसडीएम सदर रणविजय सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ परतावल अशोक कुमार मौर्या व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
तहसीलदार ने दिलाई शपथ
पनियरा। ब्लॉक सभागार में रविवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। कुल 75 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 1003 ग्राम सदस्यों को बीडीओ बीके मोहन ने शपथ दिलाई। समारोह के दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे।
शपथ में छोटा पड़ा हाल
नौतनवा। रतनपुर स्थित नौतनवा ब्लॉक सभागार में रविवार दोपहर पौने एक बजे नवनिर्वाचित ग्रामप्रधानों एवं ग्रामपंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। नौतनवां विधायक कुवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद थे। तिनिधियों की संख्या के आगे हाल छोटा पड़ गया। विधायक ने सभी को बधाई देते हुए कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। बीडीओ मंजू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पद और गोपनीयता की शपथ ली-मिठौरा ब्लॉक परिसर में रविवार को नव निर्वाचित 87 ग्राम प्रधान और 1132पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ डीपीआरओ घनश्याम सागर ने दिलाई। एडीओ पंचायत रामक्यास, ग्राम विकास अधिकारी ओमकार नाथ सिंह, विनय पांडेय, तेजेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।