फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The uncle's comedy sparked the people

बतासा चाचा की कॉमेडी ने लोगों को गुदगुदाया

Wed, 30 Jan 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 30 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The uncle's comedy sparked the people
बतासा चाचा की कॉमेडी ने लोगों को गुदगुदाया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोक रंजन महोत्सव में मंगलवार की देर रात भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर उर्फ बतासा चाचा की काॅमेडी पर लोग हंसी से लोटपोट हो गए। ठहाकों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उनके साथ आई भोजपुरी अभिनेत्री सुनीता पांडेय ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

व्यंगात्मक बातों से लोगों को जहां सामाजिक बुराई, कुरीतियों से दूर रहने की नसीहत दी गई, वहीं ज्ञानवर्धक बातों को चुटकुलों के माध्यम से बताया गया। लोगों ने रोकच बातें सुनकर ठहाके लगाने के साथ तालियां भ्ाी बजाई। वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शाकाहार से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। रूदन नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से शाकाहारी बनने के लिए जागरूक किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री सुनीता पांडेय, गिरीजेश सिंह राजपूत, फिल्म डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, उमेश, सूरज, उत्सव आदि शामिल रहे।  भजन गायक अमित अंजन ने भजन सुनाया तो माहौल थोड़ी देर के लिए अध्यात्मिक हो गया। भक्तिरस का आनंद लेते हुए लोगों ने आत्मज्ञान की गंगा में गोते लगाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed