फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The thirst of three villages, which will run from four crore

चार करोड़ से बुझेगी तीन गांवों की प्यास

Sat, 12 Jan 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
The thirst of three villages, which will run from four crore
चार करोड़ से बुझेगी तीन गांवों की प्यास - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। घुघली ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत चार करोड़ रुपये की लागत से तीन पेयजल परियोजना संचालित होंगी। इसके लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। तीनों गांवों में परियोजना संचालित होने से करीब दस हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिल सकेगा। 
विज्ञापन


जेई-एईएस पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है। इसी क्रम में जल निगम की तरफ से घुघली ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल परियोजना संचालित करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई थी। इस बीच शासन स्तर से ग्राम पंचायत हरखी, बरवा चमैनिया व नरायनपुर में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इसमें से ग्राम पंचायत हरखी व नरायनपुर में कुल ढाई करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत बरवा चमैनिया में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत परियोजना पर आएगी। तीनों गांवों में ग्रामीण पेयजल परियोजना संचालित हो जाने के बाद लोगों को टोटी का पानी मिलने लगेगा। इसके लिए हर घर को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। पानी के बदले हर परिवार को प्रतिमाह 50 रुपये देने होंगे। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से लोगों को जल जनित बीमारियों से निजात मिलने लगेगी। अभी उक्त तीनों गांवों के बहुत से लोग साधारण हैंडपंप का पानी पीने के लिए विवश हैं। साधारण हैंडपंप का पानी दूषित होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। बहुत से साधन संपन्न लोग तो आरओ का पानी मंगवा कर पीते हैं, लेकिन गरीब तबका आज भी दूषित जल पीने को विवश है। ऐसे में तीनों गांवों में संचालित होने वाली पेयजल परियोजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी।जल निगम के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत हरखी, बरवा चमैनिया तथा नरायनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत पेयजल परियोजना संचालित करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इन तीनों परियोजनाओं पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से धन मिलने के बाद टंकी बनाने तथा पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed