फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The temperature dropped, the humidity made everyone miserable

Maharajganj News: गिरा तापमान, उमस ने किया बेहाल

Sun, 23 Jun 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Jun 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, the humidity made everyone miserable
महराजगंज। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिर भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। एक सप्ताह में सात डिग्री तक तापमान गिरा फिर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जून माह में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा। बीते सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को भी सुबह से तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। 12 बजे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में सात डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग उमस से बचाव के उपाय करते नजर आए। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। उमस और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से खराब किया सेहत महराजगंज। भीषण गर्मी ने सेहत खराब कर दिया है। इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ा है। जिला अस्पताल के बाल रोग चिकित्सक डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि रोजाना चार से पांच बच्चे डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें जिनकी हालत ज्यादा खराब होती है उन्हें भर्ती किया जा रहा है। गर्मी में खानपान में लापरवाही से बीमारी हो रही है। ऐसे मरीजों को संतुलित खानपान की सलाह दी गई है।

गर्मी में इसका करें सेवन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्तू का घोल, दूध-चावल की ठंडी खीर, छाछ, लस्सी, आम का पन्ना, नारियल पानी, नींबू पानी, ककड़ी, तरबूज, मौसमी फलों का रस का सेवन करें। भोजन के लिए लौकी, परवल, बथुआ, छिलका सहित आलू, करेला, कच्चा केला, चौलाई, मूंग और मसूर की दाल खाएं।


गर्मी में इसका न करें सेवन
डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि गर्मी के मौसम में तीखा, खट्टा, तेज मिर्च-मसाले, तली भूनी चीज, नमकीन और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अंडा, मांस, मछली, उड़द की दाल, चने की दाल, अरहर की दाल, बैंगन, शहद, सिरका, खटाई, शराब आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed