{"_id":"6a345a8a3916c120cb03dfd5","slug":"the-sdm-reviewed-the-igrs-and-issued-a-warning-to-subordinates-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-179455-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा कर अधीनस्थों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा कर अधीनस्थों को दी चेतावनी
विज्ञापन
एक वर्ष से असंतुष्ट फरियादियों की समस्याओं के समाधान हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
नौतनवा। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की गई। इसमें एसडीएम नवीन प्रसाद एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने राजस्व विभाग से जुड़े प्रत्येक अधीनस्थों के पास लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
एसडीएम एवं तहसीलदार ने मातहतों को बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के समाधान हेतु एक माह के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आईजीआरएस पर विगत 1 वर्ष से शिकायतों के निस्तारण में अपनी असंतुष्टि व्यक्त करने वाले फरियादियों की सूची बनाई गई है। इन फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति समझनी है कि आखिर क्यों फरियादी इतने दिनों से असंतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि यदि फरियादी के असंतुष्ट होने का कारण वाजिब है तो हर स्तर से प्रयास कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने इस अभियान के प्रति लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सुदेव पटेल, कानूनगो कैतवा अहमद, सुरेंद्र चौरसिया, रामजीत प्रसाद, राम प्रकाश, लेखपाल रमेश गुप्ता, विक्की सहानी, राहुल शर्मा, जहीरूद्दीन खान, कृष्णगोपाल, दीपेंद्र धवल, सुनील वर्मा, राघवेंद्र विश्वकर्मा, अजय पटेल, सूरज कुमार, अंजनी पांडेय, अनिल कुमार मौजूद रहे।