{"_id":"6a25d93991d3dbb1e302702d","slug":"the-road-to-baijauli-became-muddy-even-after-a-light-rain-causing-problems-for-passersby-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178802-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हल्की बारिश में ही कीचड़ से सन गया बैजौली का मार्ग, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हल्की बारिश में ही कीचड़ से सन गया बैजौली का मार्ग, राहगीर परेशान
विज्ञापन
शिकायत करने के बावजूद नहीं ढूंढा गया समस्या का हल
परतावल। विकास खंड परतावल के ग्राम सभा बैजौली के मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही कीचड़ और जलभराव हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। विजय, पुल्लू, नसरूद्दीन, अख्तर, बक्कड़, बीरबली, सैयद, हरिवंश आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।
सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ आसपास के वातावरण को भी प्रभावित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात का मौसम अभी शुरू ही हुआ है, यदि जल्द सड़क की मरम्मत तथा जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हालात और बदतर हो सकते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार ने बताया कि यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है। तत्काल राहत के लिए टुकड़ा गिरवा दिया जाएगा।