संदिग्ध हाल में जवान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश के टिहरी जनपद के गांगी थाना क्षेत्र के चामी निवासी नारायण सिंह एसएसबी जवान थे। उनकी ड्यूटी एसएसबी के प्रथम बटालियन में थी। वह अन्य जवानों के साथ नौतनवा के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में सरकारी आवास में रह रहे थे। शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे वह कैंटीन के पास गिरे हालत में मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था।
अन्य जवानों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में नौतनवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि छत से गिरकर उनकी मौत हुई है।
इस संबंध में कमांडेंट केएस बनकोटी का कहना है कि सीढ़ी से उपर चढ़ते समय चक्कर आने से गिरने से गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इस घटना के संबंध में घर वालों को सूचना दे दी गई है।