फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police handed over the girls recovered from the spa center to their families.

Maharajganj News: स्पा सेंटर से बरामद युवतियों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The police handed over the girls recovered from the spa center to their families.
मंगलवार को एसडीएम के साथ पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा था
विज्ञापन

फरेंदा। कस्बे के बाईपास पर स्थित सील किए गए स्पा सेंटर से बरामद तीन युवती व एक युवक को जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवतियों के पास से बरामद कागजात सही पाए गए। जबकि एसडीएम की जांच में आधार कार्ड फर्जी होने की बात कही गई थी। अभी भी उनके पास से बरामद पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।
फरेंदा कस्बे के बाईपास पर अवैध रूप से कंफर्ट स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। संचालन के लिए आयुष व फायर विभाग से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम शैलेंद्र गौतम के साथ तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा व पुलिस प्रशासन के साथ छापा मारा गया। मौके से तीन युवतियों व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्पा सेंटर से बरामद युवती व युवक के पहचान पत्र जांच में सही पाए गए हैं। वे गोरखपुर में रहती हैं। उनको चेतावनी देने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी माह में सील किया गया था स्पा सेंटर
अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर को जनवरी माह में एसडीएम शैलेंद्र गौतम व सीओ ने छापा मारकर सील कर दिया था। उस दौरान भी स्पा सेंटर पर काम करने वाले लोगों से पहचान पत्र मांगा गया था जो न दिखा पाने के कारण सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई थी। पुन: बिना किसी अनुमति पत्र के स्पा सेंटर पुन: संचालित होने की सूचना पर मंगलवार को छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed