फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The market is bustling with activity, shopping is going on fiercely

Maharajganj News: बाजार में रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The market is bustling with activity, shopping is going on fiercely
कपड़े की खरीदारी करने के लिए लगी भीड़।
महराजगंज। बाजार में इन दिनों रौनक है। जमकर खरीदारी हो रही है। लोग शादी से संबंधित खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कपड़ा और ज्वेलरी के अलावा, बर्तन, कास्मेटिक, किराना से संबंधित दुकानों पर भी भीड़ दिखी। व्यापारियों को सहालग के करीब दो महीने में 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
शहर के मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी चौराहा, बस स्टेशन, सक्सेना चौक की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल दिखाई देखने को मिली। मऊपाकड़ चौराहे पर बुधवार को दोपहर करीब दो बजे कोई कपड़े की खरीदारी करते नजर आया तो कोई ज्वेलरी की दुकान पर गहने पसंद कर रह था। शादी, तिलक को लेकर कपड़ा कारोबारियों ने विभिन्न तरह की आकर्षक साड़ियां बाहर से मंगाई हैं।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास कास्मेटिक की दुकान पर दुल्हन के श्रृंगार के लिए विभिन्न तरह की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री मंगाई गई है। महिलाएं बाजार में कपड़े की दुकानों पर विभिन्न तरह की आकर्षक साड़ियां, लहंगा-चुनरी और सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की खरीदारी करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सराफा व्यवसायी राजकुमार ने बताया कि सोने के दाम में तेजी के चलते लोग हल्के जेवर खरीद रहे हैं। सहालग को देखते हुए हल्के वजन के जेवर बाजार में मंगाए गए हैं, जो आसानी से लोगों की बजट में आ रहे हैं। बताया कि डाल के लिए सोने की चूड़ी, टीका, नथिया, अंगूठी, गले का हार व चांदी के पायल, बिछिया व अन्य जेवरों की मांग अधिक है। कपड़ा व्यापारी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सहालग तेज होने के कारण कपड़ा बाजार में चमक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed