फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Kotwali blocked roads

कोतवाली के सामने सड़क जाम कर दी

Mon, 05 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 05 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The Kotwali blocked roads
जाम ‌किया। - फोटो : अमर उजाला
 मांगों को लेकर सोमवार को तीसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली के सामने चक्का जाम कर दिया। एक घंटे बाद एसडीएम सदर के पहुंचने और आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया। 
विज्ञापन

चक्का जाम के पहले जिला मुख्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि यह धरना तब तक चलेगा जब तक सरकार सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती है। 
विज्ञापन

उन्होंने मांगों को बताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी की दर्जा या 18 हजार रुपये मानदे दिया जाए। कर्मचारियों को पेंशन और सेवानिवृत्त के बाद पेंशन योजना पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। राज्य सरकारी के बराबर उनको स्वास्थ्य अवकाश की सुविधा दिया जाए। मृत्यु के बाद उनके परिवार के किसी भी महिला को उक्त पद पर नियुक्त किया जाए। हौशला पोषण योजना का संचालन खाता एकल किया जाए। विभागीय मीटिंग बुलाने पर उसको टीएडीए दिया जाए। जून माह का अवकाश दिया जाए। ड्यूटी बीएलओ व गैर कार्यों में न लगाया जाए उन्होंने कहा कि मांगे शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं को उनके तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करना है। लेकिन सभी लोग जिला मुख्यालय पर ही जमें रहते है। इन पर कार्रवाई किया जाए। अंत में उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अपील किया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुटता बनाए रखें। 
 इस दौरान रुकमिणि सिंह, पूनम, संगीता, छाया भारती, ज्ञानमती, संगीता सिंह, राजेश चौधरी, सरोज जायसवाल, राधिका, उर्मिला, बिन्दू, सीमा जायसवाल समेत तमाम आंगनबाड़ी कर्मचारी उपस्थित रही। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया
धरने के चौथे दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय पर डटी रहीं। काम के बदले दाम, हम लेकर  रहेंगे, लेकर रहेंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी  के गैर मौजूदगी में एडीओ एजी प्रह्लाद तिवारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन  दिया । 
 सैकड़ों की संख्या में पूरे उत्साह के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  परियोजना कार्यालय पर 10 बजे सी ही ब्लाक संरक्षक दुर्गा प्रकाश पाण्डेय व  कार्यकर्ता नाजिम खातून के नेतृत्व में  प्रदर्शन किया । उन लोगों ने कहा  कि यह जब तक रहेगा तब तक  यह जारी रहेगा । इस दौरान  सावित्री देवी, रेशमा  देवी, शशिकला पाण्डेय, सुमन पाण्डेय ,निर्मला पाल, शकुंतला देवी   ,इंद्रावती  ,उर्मिला  गुप्ता, सरोज चौधरी ,कृष्ण मति देवी ,बलकेशा देवी,  निर्मला गुप्ता , प्रमिला यादव, पूनम देवी, रीना श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद थी ।

मिठौरा कार्यालय पर ताला जड़ा    
 आंगनबाड़ी  कर्मचारी संघ ने मंगलवार को संरक्षक सत्येंद्र पटेल व  ब्लाक अध्यक्ष रुक्मिणी सिंह ने बाल विकास और पुष्टाहार कार्यालय मिठौरा में दिन में  10 बजे ताला जड़ दिया। तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। तथा बाल विकास परियोजना के  सामने प्रदर्शन किया। संरक्षक सत्येंद्र पटेल ने कहा कि  केंद्र और राज्य  सरकार दोनों आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भेद-भाव के साथ घोर उपेक्षा कर रहे  है। ब्लाक अध्यक्ष रुक्मिणी सिंह ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 3-6 वर्ष  के बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। इसका अनुपालन जिम्मेदारी से  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती चली आ रही है । 
इस अवसर पर पूनम, नीरज  पटेल, उर्मिला, संगीता, अनीता, नीलम, दुर्गावती, उमा, रेखा आदि कार्य कर्ता  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed