{"_id":"6786c64b032c991d53034d5f","slug":"the-government-worked-to-change-the-system-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140575-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया
Wed, 15 Jan 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा के बृजमनगंज और कोल्हुई में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए दूरभाष के माध्यम से मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। पहले की सरकारों में विकास कार्यों में भेदभाव होता था, लेकिन आज प्रदेश और केंद्र सरकार हर क्षेत्र में ईमानदारी व भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से लोगों के काम कर रही है।
विज्ञापन
सरकार ने सभी विभागों की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को ऑनलाइन मोड पर अपडेट कर दिया है। इसी कारण अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। अब लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का घर बैठे सीधा लाभ मिल रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, नन्हें सिंह, बिल्लू सिंह, प्रदीप पांडेय, अरुण राय, चंदू सिंह, विवेका, इंद्रजीत चौधरी, सोनू कन्नौज्जिया, लल्लन कुमार, मानू सिंह सोलंकी मौजूद रहे।