{"_id":"56e85eba4f1c1bcc148b4c42","slug":"the-government-pats-itself-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पीठ थपथपा रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद पीठ थपथपा रही प्रदेश सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को जनसभा का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर अति पिछड़ा, अति दलित अधिकार चेतना सभा में वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमले बोले। कहा कि विकास के नाम पर सपा सरकार ढिंढोरा पीट रही जबकि मोदी सरकार अच्छे दिन के नाम पर महंगाई बढ़ा रही है।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए 1990 से 27 प्रतिशत आरक्षण लागू हुआ। 25 साल से आरक्षण पिछड़ी जाति को ही मिल रहा है जो जातियां पिछड़ गई हैं। उन्हें हिस्सा दिलाने के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण से 20 प्रतिशत आरक्षण अति पिछड़ी जाति के नाम से पार्टी अलग कराना चाहती है। ताकि उनका अधिकार मिल सके। कहा कि सत्ता चाहिए तो अभी से 2017 विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सत्ता की चाभी अपने हाथ में रखनी है तो चुनाव तैयारी में अभी से लग जाएं।
प्रदेश सरकार को आडे़ हाथों लिया। कहा कि सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीट रही है। खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनाव से पहले अच्छे दिन लाने, महंगाई, भ्रष्टाचार कम करने, काला धन विदेशों से लाने आदि तमाम वादे किए। लेकिन आज नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं एवं देश के तमाम क्षेत्रों में कोई ठोस नीतियां लागू नहीं की गईं। महंगाई, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर कदम तक नहीं उठाए गए। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अरुण राजभर, शक्ति सिंह, गुलाब, राममूर्ति, अरविन्द कन्नौजिया, विश्वामित्र, बनारसी के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।