फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fourth accused of murder was arrested and sent to jail

Maharajganj News: हत्या के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The fourth accused of murder was arrested and sent to jail
महराजगंज। कटहरा गांव में हुई बुधई हत्याकांड के मामले में चौथे आरोपी संदीप को कोतवाली पुलिस ने घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए चालान किया है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, बुधई के हत्या की इस साजिश में संदीप की अपने जीजा अमित के साथ मुख्य भूमिका रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप मृतक बुधई का रिश्तेदार अमित का जीजा है, जो पहले ही इस मामले में आरोपी बन चुका है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने की साजिश संदीप ने ही रची थी और अन्य आरोपियों को साथ जोड़कर हत्या को अंजाम दिलवाया। बुधई की हत्या मंगलवार को रात्रि में कटहरा गांव में की गई थी, जिसमें पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। आखिरकार संदीप निवासी बसंतपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed