फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The elders voted with enthusiasm

Maharajganj News: बुजुर्गों ने उत्साह के साथ किया मतदान

Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The elders voted with enthusiasm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरेंदा। नगर निकाय चुनाव में बुजुर्गों ने बढ़चढ़ मतदान किया। कोई परिजनों के साथ तो कोई व्हील चेयर के सहारे बूथ पर पहुंला। उनके हौसले को देखकर अन्य मतदाता भी उनकी सराहना कर रहे थे। बातचीत में उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती व नगर के विकास के लिए मतदान किया है।
...
नगर पंचायत के विकास के लिए मतदान बेहद जरूरी होता है। नगर पंचायत का चुनाव अपने आप में अहम माना जा रहा है। उम्र के आखिरी पड़ाव पर मतदान करने पर काफी सुखद महसूस हो रहा है।
विज्ञापन

-जोखू यादव, 75 वर्ष
...
लोकतंत्र के पर्व में भाग लेने के लिए हमेशा मौका मिला है। अब उम्र बढ़ चली है। ऐसे में नगर के विकास के लिए अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना प्राथमिकता में रहता है। एक-एक वोट से नगर की तस्वीर व तकदीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमराज, 70 वर्ष
...
पहले गांव के प्रधान का चुनाव करते थे, लेकिन अब नगर पंचायत में गांव के जुड़ने से नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद के लिए मतदान किया हूं। जो नगर के विकास के प्रति सजग रहे।
-बहादुर प्रसाद यादव, 65 वर्ष
...
दूसरे का सहारा लेकर मतदान के लिए बूथ तक पहुंची हूं। नगर के विकास व सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो , इसी सोच के साथ मतदान किया है। मतदान करना पुनीत कार्य होता है।
-पार्वती देवी उम्र 75 वर्ष
...
युवाओं ने नगर के विकास के लिए मतदान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर निकाय चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में जज्बा दिखा। सुबह से ही युवा बूथों पर आने लगे थे। युवाओं ने नगर के विकास व नगर को स्वच्छ बनाने के लिए मतदान किया। बातचीत में युवाओं ने नगर के विकास को तरजीह दी।
..
नगर पंचायत का विकास हो साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं इसी सोच के साथ मतदान किया। नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर दिखने के लिए अच्छा जनप्रतिनिधि का होना जरूरी है।
-मोहम्मद हनीफ
...
नगर पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान करना काफी सुखद है। नगर के विकास होना चाहिए। सड़क व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाय जिससे नगर के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
-आलोक शर्मा
...
जनप्रतिनिधि बेहतर ढंग से कार्य करें जिससे नगर का प्रत्येक व्यक्ति अपनी बातों को ठीक ढंग से रख सके। नगर पंचायत का विकास हो, साथ ही योजनाओं का लाभ भी पात्रों को दिलाने में हमेशा अग्रणी रहे।

-इसरार
...
मतदान करना सबका अधिकार व कर्तव्य है। नगर के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना आवश्यक होता है, जिससे कुशल जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सके। विकास, स्वच्छ प्रशासन के साथ नगर की नालियों की सफाई नियमित हो। इसी सोच के साथ मतदान किया है।
-अबरार अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed