{"_id":"57daf3754f1c1bef05d47c7f","slug":"the-donation-by-protesters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों ने किया रक्तदान
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लेखपाल संघ का धरना बृहस्पतिवार को 24 वें दिन जिला मुख्यालय पर जारी रहा। दोपहर बाद पचास लेखपालों ने जिला संयुक्त अस्पताल पर पहुंच कर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष रूदल प्रसाद ने कहा कि लेखपालों ने सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर लगातार 24वें दिन धरना दिया लेकिन सरकार हमारी मांगें पूरी करने में विलंब कर रही है।
जिला संरक्षक किशोर प्रसाद ने धरने को अपना समर्थन दिया। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, श्रवण पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि अब लड़ाई अंतिम चरण में है। हमें इसी तरह चलकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है। आज हम लोगों ने रक्तदान किया है।
16 सितंबर को पुन: धरना किया जाएगा तथा 19 को शहर में मोटर साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। 20 सितंबर को क्रमिक अनशन, 23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन के क्रम में गिरफ्तारी दी जाएगी। वहीं 23 सितंबर के बाद पुन: कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन जारी रहेगा। रक्तदान के समय प्रभारी सीएमएस ब्लड डोनेट टीम में डॉ. एके राय, डॉ. एबी त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, दीपचंद, विनीत राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
धरने को तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, नौतनवा अध्यक्ष अनावरूल्लाह खां, निचलौल अध्यक्ष गजंद्र भारती, फरेंदा अध्यक्ष राम प्रसाद पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उप मंत्री रामबचन, इंद्र कैलाया, जैनुद्दीन, अशोक मिश्रा, जनार्दन, दीपकमणि पाडेय, उदयभान शर्मा, रामफल गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, हरिहर यादव के आदि उपस्थित रहे।