फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Christian community celebrated Christ the King with devotion.

Maharajganj News: मसीही समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया ख्रीस्त राजा पर्व

Mon, 01 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Christian community celebrated Christ the King with devotion.
नौतनवा। नगर स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में पादरी फादर मैथ्यू के नेतृत्व में रविवार की शाम मसीही समुदाय की ओर से ख्रीस्त राजा का पर्व आस्था और विश्वास के साथ बड़े ही श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

चर्च में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकर जनरल गोरखपुर फादर पॉली ने बलिदान पूजा एवं विधिपूर्वक प्रार्थना कर प्रभु से मानव जाति के उद्धार और सद्बुद्धि की कामना की। इसके बाद प्रभु का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कस्बे में कैंडल यात्रा निकाला गया। यात्रा में सजाई गई प्रभु यीशु मसीह की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। विकर जनरल गोरखपुर फादर पॉली ने प्रभु के उपदेशों को दोहराकर लोगों को अच्छाई, सच्चाई और भलाई की राह पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रभु ने बुराई को भी अच्छाई से जीतने का संदेश दिया था। प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास की नींव पर इन्होंने अपने राज्य की स्थापना की।
विज्ञापन

नगर स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च से निकली कैंडल यात्रा छपवा तिराहा, पुरानी नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए नगर भ्रमण कर समाप्त हो गई। इस दौरान विकर जनरल गोरखपुर फादर पॉली, चर्च के पादरी फादर मैथ्यू, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, नायला खान, फादर थॉमस, एलेक्स, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed