फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The canal water overflowed and entered the fields and houses.

Maharajganj News: नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और घरों में घुसा

Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The canal water overflowed and entered the fields and houses.
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गौहनिया राज गांव में शुक्रवार रात करीब 3:00 बजे नहर खंड चार बस्ती शाखा का पानी ओवरफ्लो होकर घर और खेतों में घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय नहर में पानी छोड़े जाने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर गांव की ओर बहने लगा। कई लोगों के घरों और खेतों में घुस गया, जिससे नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात में अचानक पानी बढ़ने से घरों में पानी प्रवेश करने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मिट्टी डालकर किसी तरह पानी का रास्ता रोका और अपने घरों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात में नहर में पानी छोड़ने की आवश्यकता नहीं थी। इससे लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने सिंचाई विभाग से मामले की जांच कर भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन कराने और नहर की निगरानी और मरम्मत की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed