फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of martyrs will come today

आज आएगा शहीद का पार्थिव शरीर

Sat, 16 Feb 2019 12:49 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 16 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body of martyrs will come today
आज आएगा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवान पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव हरपुर आएगा। इस बीच शहीद के पैतृक गांव जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई के साथ ही प्रशासन अन्य तैयारियों में जुट गया है। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को पहुंचेगा। 
विज्ञापन


उधर, आतंकी हमले में शहीद हरपुर के लाल पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार को दिन में राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच कर संवेदना जताई। सांसद पंकज चौधरी, डीएम अमरनाथ उपाध्याय, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी, पूर्व सांसद अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, वीरेंद्र चौधरी, रामप्रकाश सिंह, राकेश गुप्ता, नरसिंह पांडेय, प्रमोद तिवारी, विजय सिंह कई अन्य लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक जताया।हरपुर के बेलहिया टोला निवासी शहीद पंकज त्रिपाठी गांव ही नहीं, पूरे जिले की शान थे। उनके शहीद होने से गांव ने एक जांबाज युवा खो दिया। फख्र है कि पंकज देश की सेवा करते हुए शहीद हुए। क्षेत्र के सभी युवाओं को पंकज से प्रेरणा लेनी चाहिए। हरपुर गांव के नौजवान पंकज त्रिपाठी के शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। सभी गमगीन हैं। उनके परिवार को सरकार की तरफ आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। हरपुर निवासी सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी के शहीद होने से पूरा गांव गमगीन है। लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। यह गांव के लिए अपूर्णनीय क्षति है। आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के दोस्त एसएसबी के जवान पवन कुमार ने कहा कि पंकज के व्यवहार के वह कायल हैं। उनका कहना था कि पंकज छात्र जीवन से ही होनहार, सरल व सौम्य स्वभाव के थे। उनके शहीद होने से हम लोगों ने सच्चा दोस्त खो दिया। उनकी याद हमेेशा जेहन में बनी रहेगी। अभी छुट्टी के दौरान उनके साथ बीताए गए पल यादगार बनकर रह गए। उधर हरपुर गांव के बेलहिया टोले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत खराब थी। सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे थे। आतंकी हमले में हरपुर गांव के लाल के शहीद होने की सूचना पर पंचायत कर्मीआनन-फानन में सड़क की सफाई व मरम्मत में जुट गए। करीब दो दर्जन सफाईकर्मियों ने साफ सफाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed